हिमाचल में टोल नीति में बड़ा बदलाव: लाइट कॉमर्शियल व्हीकल अब टोल टैक्स से मुक्त – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में टोल नीति में बड़ा बदलाव: लाइट कॉमर्शियल व्हीकल अब टोल टैक्स से मुक्त

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*लाइट कॉमर्शियल व्हीकल टोल टैक्स से बाहर, हिमाचल सरकार ने टोल टैक्स नीति में किया एक और बदलाव*

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल सरकार ने टोल टैक्स नीति में एक और बदलाव किया है। बजट सत्र समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि अब हिमाचल के लाइट कॉमर्शियल व्हीकल, पिकअप, टैक्सी, टाटा और छोटा हाथी थ्री व्हीलर को टोल से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि चार से छह टायर वाले ट्रक की रेट पिछले साल की तरफ 320 रुपए किया है, जबकि थ्री एक्सेल वाले 10, 12 और 14 टायर वाले ट्रकों का रेट कम करके 570 रुपए रखा है। इसी तरह दूसरे राज्य के पैसेंजर कार के रेट को 130 से कम करके 100 रुपए कर दिया है। सीएम ने कहा कि बॉर्डर एरिया में किसी भी राज्य के रहने वाले लोगों को पांच किलोमीटर के दायरे में पास की सुविधा उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव में पांच प्रतिशत आरक्षण की शक्ति उपायुक्तों को देने को लेकर भाजपा की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि जो शक्तियां डीसी को दी गई हैं, जरूरी नहीं है कि उन्हें इंप्लीमेंट करना है। कई जगह पंचायत ओबीसी रिजर्व होती है और कैंडिडेट नहीं मिलता। ऐसी विशेष परिस्थिति में इंप्लीमेंट करने की शक्तियां दी गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह मेंडेटरी नहीं है कि प्रतिशत चेंज करना है

इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव 31 मई से पहले होने की बात भी कही। डीजल-पेट्रोल पर लगाए जाने वाले सेस के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि नेशनल मीडिया ने इस मामले में झूठा प्रचार किया है। सरकार ने पेट्रो पदार्थों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। नेशनल मीडिया यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि रेट बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा से बिल पास हुआ है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000