हिमाचल में टीबी के 15,257 नए मामले, कांगड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में टीबी के 15,257 नए मामले, कांगड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में टीबी के 15257 नए मामले

Advertisement

हर वर्ष 14 से 15 हज़ार नए मामले आ रहे सामने, अब टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 से बीमारी के खात्मे का लक्ष्य

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025-26 में क्षय रोग यानी टीबी के 15 हज़ार 257 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सभी 12 जिलों में से सबसे अधिक जिला कांगड़ा के 2678 मामले सामने आए हैं। गौर हो कि यहां की जनसंख्या भी सबसे अधिक है। इसके साथ ही सबसे कम मामले लाहुल-स्पिति में मात्र 63 ही सामने आए हैं। देश भर सहित हिमाचल में भी टीबी मुक्त अभियान के लिए लगातार बड़े-बड़े अभियान चल रहे हैं। बावजूद इसके राज्य में हर वर्ष 14 से 15 हज़ार नए मामले सामने आ रहे हैं,। अब टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 से देश भर सहित हिमाचल में भी क्षय रोग के खात्मे का लक्ष्य रखकर कार्य किया जा रहा है। इसमें टीबी संभावित मरीजों को शुरूआती चरण में ढूंढकर इलाज करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक एक्सरे, नाट व एलपीए टेस्ट की अधिकता बढ़ाकर समय पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में प्रदेश में लगभग 15 हज़ार 760 टीबी मरीज दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 15 हज़ार 264, 2024 में 15 हज़ार 461 और वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा 15 हज़ार 257 पहुंचा है।

मृत्यु दर की बात करें, तो वर्ष 2023 में टीबी से करीब 904 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि वर्ष 2024 में सितंबर तक यह आंकड़ा घटकर लगभग 610 रह गया है। हालांकि मौतों में कमी आई है, लेकिन यह संख्या अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। जिला स्तर पर कांगड़ा में सबसे अधिक टीबी मरीज सामने आ रहे हैं, जबकि मंडी, शिमला और कुल्लू भी प्रभावित जिलों में शामिल हैं। प्रदेश सरकार की ओर से टीबी मुक्त अभियान के तहत अब तक 1052 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। उधर, स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के सीएमओ डा. विवेक करोल ने बताया कि समय पर जांच, नियमित उपचार और जन जागरूकता के जरिए ही हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कहां, कितने मरीज
कांगड़ा 2678
मंडी 2553
सोलन 1964
शिमला 1483
कुल्लू 1454
चंबा 1214
सिरमौर 1141
बिलासपुर 863
ऊना 854
हमीरपुर 815
किन्नौर 175
लाहुल स्पिति 63

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000