राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप तथा ड्रोन तकनीशियन जैसे युवाओं के लिए खोलेंगे समृद्धि के द्वार – भारत केसरी टीवी

राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप तथा ड्रोन तकनीशियन जैसे युवाओं के लिए खोलेंगे समृद्धि के द्वार

सोलन ब्यूरो दिनांक 06.02.2024

Advertisement

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से पर्वतीय कला मंच के कलाकारों द्वारा आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नण्ड तथा ग्राम पंचायत घडयाच में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया किया।
कलाकारों ने लोगों को सरकार द्वारा शिक्षित युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने में राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इस योजना के माध्यम से बेरोज़गार युवा अपनी भूमि पर 100, 200 व 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा केन्द्र स्थापित कर पाएंगे। इसके लिए संयंत्र संस्थापकों को आगामी 25 वर्षों तक प्रतिमाह क्रमशः 20 हजार रुपये, 40 हजार रुपये तथा एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कलाकारों ने उपस्थित युवाओं से योजना का लाभ उठाने तथा अपने साथियों को इस योजना के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया।
सप्तक कला मंच सोलन के कलाकारों द्वारा आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामियां तथा ग्राम पंचायत जगजीतनगर में लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास को निखारने पर विशेष बल दे रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में चरणबद्ध आधार पर ड्रोन सर्विस तकनीशियन, आटिर् फिशियल इंटेलीजेंस और डाटा साईंस जैसे ऐसे पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे है जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। कलाकारों ने युवाओं से आग्रह किया कि इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाकर रोज़गार प्रदाता बनें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नण्ड की प्रधान सपना देवी, ग्राम पंचायत चामियां की प्रधान मन्जू देवी, ग्राम पंचायत घडयाच की प्रधान सुनीता देवी, ग्राम पंचायत जनजीतनगर की प्रधान आशा ठाकुर, ग्राम पंचायत चामियां के उप प्रधान अमर सिंह, बी.डी.सी सदस्य कमलेश, वार्ड सदस्य अमर दास, तारा चन्द, अनिता देवी, किरण बाला, भागवन्ती, सचिव वीना शर्मा, वार्ड सदस्य रीना, चमन लाल, संदीप, रमला, पार्वती सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000