हिमाचल में आज 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में आज 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय एम्बुलैंस काॅन्ट्रैक्ट यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए 5 अप्रैल रविवार की शाम 8 बजे से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस हड़ताल से राज्यभर में एमरजैंसी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। यूनियन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हड़ताल 5 अप्रैल शाम 8 बजे से शुरू होगी और 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाली इस हड़ताल के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रैफरल सेवाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

क्यों हो रही है हड़ताल?

Advertisement

एम्बुलैंस काॅन्ट्रैक्ट यूनियन के अध्यक्ष सुनील दत्त व महासचिव बालक राम ने बताया कि यह निर्णय मजबूरी में लिया गया है। कंपनी द्वारा लगभग 50 कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया है। लंबे समय से कर्मचारियों के वेतन में चली आ रहीं विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर मानसिक और प्रशासनिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन का दावा है कि उन्होंने नियमानुसार 14 दिन पहले ही सरकार और प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दे दिया था।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000