हिमाचल भवन कुर्की के आदेश पर बवाल: बिंदल और जयराम का सरकार पर तीखा हमला – भारत केसरी टीवी

हिमाचल भवन कुर्की के आदेश पर बवाल: बिंदल और जयराम का सरकार पर तीखा हमला

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को रिज मैदान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को मजबूत आधार प्रदान कर सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार और बैंकों का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी की दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण हैं, जिससे आम आदमी लाभान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, रंजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भी मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भी स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि राष्ट्र सदैव स्व. इंदिरा गांधी का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को हिमाचल से विशेष लगाव था, उन्हीं की बदौलत प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ। राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप महापौर उमा कौशल, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजीव लाल, विनीत गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, बलदेव ठाकुर, राजेश वर्मा, सुरेश नागटा, इंद्रजीत सिंह, छतर ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस जनों ने स्व. इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

हमेशा ही देश की प्रेरणा स्रोत रहेगी: जैनब
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्व. इंदिरा गांधी एक महान नेता थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनके उत्कृष्ट कार्य आज भी देश के नव निर्माण में अहम योगदान निभा रहे है। उन्होंने विदेश नीति में अन्य देशों में भारत का लोहा मनवाया। इंदिरा गांधी हमेशा ही देश की प्रेरणा स्रोत रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000