हिमाचल बजट सत्र तेज: राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, 21 मार्च को बजट पेश करेंगे Sukhvinder Singh Sukhu – भारत केसरी टीवी

हिमाचल बजट सत्र तेज: राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, 21 मार्च को बजट पेश करेंगे Sukhvinder Singh Sukhu

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल अभिभाषण पर आएगा धन्यवाद प्रस्ताव, 21 मार्च को बजट प्रस्तुत करेंगे सीएम सुक्खू

Advertisement

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा सोमवार सुबह से शुरू हो रहा है। इससे पहले तीन दिन का सत्र हुआ था, जिसमें राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। बुधवार सुबह 11.00 बजे से सत्र शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले प्रश्नकाल होगा। प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार इस प्रस्ताव को पेश करेंगे, जबकि ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ इसका समर्थन करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 16 फरवरी को यह अभिभाषण दिया था। हालांकि उन्होंने राजस्व घाटा अनुदान पर केंद्र सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए इसे पूरा पढऩे से इनकार कर दिया था। अब उनका तेलंगाना के लिए ट्रांसफर हो गया है और हिमाचल में कविंद्र गुप्ता को नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।

इसी सत्र के दौरान 21 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपना अगला बजट प्रस्तुत करेंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री ने टैक्स फ्री बजट प्रस्तुत किया था, लेकिन इस बार स्थितियां अलग हैं। राज्य सरकार हर साल 2100 करोड़ की सब्सिडी देती है। यह सबसिडी बिजली, राशन और बस यात्रा पर दी जा रही है। इसे जारी रखने या न रखने को लेकर भी सरकार को निर्णय लेना होगा। बजट में हमेशा यह परंपरा रही है कि नई स्कीम में जरूर शामिल की जाती हैं, अब देखना होगा कि इस बार भी क्या मुख्यमंत्री ऐसा ही प्रयास करेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000