हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं से 12वीं तक लागू होगा FA-1, FA-2 और प्री-बोर्ड सिस्टम, सिलेबस भी होगा चरणबद्ध – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं से 12वीं तक लागू होगा FA-1, FA-2 और प्री-बोर्ड सिस्टम, सिलेबस भी होगा चरणबद्ध

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को अधिक सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एफए 1 (रचनात्मक मूल्यांकन), एफए 2 और प्री-बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है।
शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम के बोझ को कम करने के लिए 10वीं से 12वीं तक के सिलेबस का चरणबद्ध विभाजन किया है। इस नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभाजित पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय में विषय विशेषज्ञों और विद्यालय प्रतिनिधियों की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्राप्त सुझावों के आधार पर पाठ्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक और छात्र-हितैषी बनाने पर चर्चा की गई ताकि प्रदेशभर के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य में एकरूपता बनी रहे। ​
डाॅ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन सुधारात्मक कदमों का लक्ष्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000