मंडी तेजाब कांड: यदोपती ठाकुर का बड़ा मानवीय निर्णय, ममता के बच्चों की पूरी शिक्षा उठाएंगे – भारत केसरी टीवी

मंडी तेजाब कांड: यदोपती ठाकुर का बड़ा मानवीय निर्णय, ममता के बच्चों की पूरी शिक्षा उठाएंगे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के युवा नेता एवं पूर्व एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट की बेटी ममता के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तेजाब हमले की शिकार ममता के निधन को उन्होंने मानवता के लिए एक शर्मनाक और अत्यंत दुखद घटना बताया।
यदोपती ठाकुर ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होते हुए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ममता अपने पीछे दो बच्चाें (एक बेटा और एक बेटी) छोड़ गई हैं। इन दोनों बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उनकी स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा का पूरा खर्च वह अपने व्यक्तिगत स्तर पर वहन करेंगे।
यदोपती ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल से आग्रह किया है कि ममता के बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट—सुख आश्रय योजना” के तहत शामिल किया जाए। इससे बच्चों को भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन-यापन की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।
कानूनी कार्रवाई पर जोर देते हुए यदोपती ठाकुर ने मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्दमा चलाया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके#YadopatiThakur
#MandiAcidAttack
#JusticeForMamta
#ChildSupport
#SukhAshrayYojana
#HimachalNews
#HumanityFirst

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000