हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को मलका महंगी, उड़द मिलेगी सस्ती – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को मलका महंगी, उड़द मिलेगी सस्ती

शिमला |

Advertisement

हिमाचल के राशन डिपों में उपभोक्ताओं को मलका 2 रुपये महंगी और उड़द 2 रुपये सस्ती मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने मलका और उड़द दाल के रेट तय किए हैं। अब बीपीएल उपभोक्ताओं को मलका 58 रुपये, एपीएल को 68 और करदाताओं को 92 रुपये किलो मिलेगी जबकि अगले महीने बीपीएल उपभोक्ताओं को मलका 56 रुपये, एपीएल को 66 और करदाताओं को 91 रुपये दाल उपलब्ध कराई गई थी।वहीं बीपीएल को उड़द 56, एपीएल को 66 और करदाताओं को 91 रुपये मिलेगी जबकि बीते महीने बीपीएल उपभोक्ताओं को 58 रुपये उड़द, एपीएल को 68 और करदाताओं को 93 रुपये मिल रही थी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपो होल्डरों को यह निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से डिपो में तीन दालें, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों),चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है। गेंहू और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। गेंहू की पिसाई कर हिमाचल सरकार उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000