हिमाचल को मौसम की सटीक चेतावनी: शिमला, चंबा और मंडी में लगे डॉप्लर वेदर राडार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को मौसम की सटीक चेतावनी: शिमला, चंबा और मंडी में लगे डॉप्लर वेदर राडार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल को मौसम की मिल रही स्टीक जानकारी, केंद्रीय मंत्री बोले, शिमला, चंबा, मंडी में लगाए डॉप्लर वेदर राडार*

 

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागबानों को बर्फबारी, बारिश और अन्य मौसम के मिजाज की स्टीक जानकारी प्रदान करने के लिए शिमला जिला के कुफरी, चंबा के जोत और मंडी जिला के मुरारी देवी में डॉप्लर वेदर राडार (डीडब्ल्यूआर) स्थापित  किए हैं। यह ग्राउंड आधारित रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से वायु मंडलीय रफ्तार को माप कर, बादलों के परिक्रमण के अध्य्यन से राज्य में बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि की स्थिति, तीव्रता और गति की रियल टाइम जानकारी किसानों और बागबानों को प्रदान करते हैं।

हिमाचल संपत्ति लिस्टिंग

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्य सभा में दी। किसानों और बागबानों को मौसम आंधी, तूफान और चक्रवात आदि की जानकारी प्रदान करने के लिए मंत्रालय ने मिशन मौसम लांच किया है। इससे खराब मौसम की परिस्थितियों में इसके प्रभाव को कम किया जा सके। इस समय हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों में 47 डॉप्लर वेदर राडार स्थापित किए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000