हिमाचल को बड़ी सौगात: Nitin Gadkari ने हमीरपुर-सुजानपुर-थुरल-मरांडा सड़क को दी सैद्धांतिक मंजूरी, 200 करोड़ होंगे खर्च – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को बड़ी सौगात: Nitin Gadkari ने हमीरपुर-सुजानपुर-थुरल-मरांडा सड़क को दी सैद्धांतिक मंजूरी, 200 करोड़ होंगे खर्च

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
प्रेस बिज्ञप्ति
                    धर्मशाला 17 मार्च 2026  
केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मन्त्री श्री नितिन गडकरी ने 
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी के अनुरोध पर हमीरपुर —सुजानपुर –थुरल –मरांडा —सड़क  मार्ग को सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड से निर्मित करने  को सैद्धांतिक  मंजूरी प्रदान की है/
यह जानकारी देते हुए   राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बताया की यह राजमार्ग  हमीरपुर और काँगड़ा जिला की जीवन रेखा है और सड़क मार्ग के निर्माण से दोनों जिलों के पांच लाख लोगों को यात्रा के सुगम अवसर प्रदान होंगे /
उन्होंने बताया की केन्द्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के अधीन इस सड़क मार्ग के सभी पुल डबल लेन  किये जायेंगे तथा  पालमपुर –सुजानपुर —हमीरपुर यात्रा मार्ग की  सभी तंग सड़को को  चौड़ा किया जायेगा /
इस सड़क परियोजना पर लगभग दो सौ करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे /
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बताया की इस राजमार्ग के निर्माण से हमीरपुर और पालमपुर के बीच  दुरी कम होगी तथा पर्यटन सहित आर्थिक गतिबिधियों को बल मिलेगा
/
केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मन्त्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को इस सड़क मार्ग के तथ्यों और आर्थिक महत्व के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यबाद किया और कहा की इस सड़क मार्ग की बार बार पैरवी करने से बह इस सड़क मार्ग को केन्द्रीय मन्त्रालय से बजट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं / उन्होंने  राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी द्वारा पिछले छह बरसों के दौरान पठानकोट –मण्डी , चण्डीगढ़ –मनाली सहित  राज्य के आर्थिक महत्व के अनेक राज मार्गों की पैरवी करने के लिए उनकी प्रशंशा की और कहा की उनकी पैरवी की बदौलत राज्य के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान सुनिश्चित हुआ है /
 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000