हिमाचल के 15 विधेयक अब भी अधर में, राज्यपाल और राष्ट्रपति से मंजूरी का इंतजार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 15 विधेयक अब भी अधर में, राज्यपाल और राष्ट्रपति से मंजूरी का इंतजार

सोलन भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से पारित 73 विधेयकों में से 58 को मंजूरी मिलकर वे कानून बन चुके हैं, लेकिन 15 अहम बिल अब भी लंबित हैं। ये सभी वर्ष 2023 से 2025 के बीच विधानसभा में पारित किए गए थे। इनमें से कुछ राजभवन में अटके हैं, तो कुछ राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

Advertisement

पूर्व भाजपा सरकार के समय लागू किए गए लोकतंत्र प्रहरी सम्मान अधिनियम को वर्तमान सरकार ने निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन राज्यपाल की मंजूरी से पहले ही मामला अदालत में पहुंच गया। इसी कारण यह बिल आगे नहीं बढ़ पाया है।

Advertisement

राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना सुखाश्रय से जुड़ा विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। वहीं बाल विवाह निषेध और स्टांप एक्ट संशोधन से जुड़े प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित हैं, क्योंकि ये विषय संघ सूची के अंतर्गत आते हैं।

Advertisement

बागबानी व कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव से जुड़ा बिल भी राज्यपाल स्तर पर अटका है। इसी बीच सरकार ने इन पदों को भरने के लिए जारी किए गए विज्ञापन भी रद्द कर दिए हैं।

भोटा अस्पताल की जमीन के मामले में भूमि सीलिंग अधिनियम में बदलाव का प्रस्ताव भी केंद्र के पास लंबित है। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट, विधायकों और मंत्रियों के वेतन-भत्ते संशोधन, तथा दल बदल के मामलों में पेंशन रोकने जैसे तीन बिल अभी भी स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।

यानी सरकार द्वारा पारित कई अहम फैसले अब तक अमल में नहीं आ पाए हैं, क्योंकि अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया अधूरी पड़ी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000