*हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार* – भारत केसरी टीवी

*हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

हमीरपुर उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत दंगड़ी के तहत आने वाले गुडियाणा गांव में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने का पता चलते ही अंदर बैठे दो व्यक्ति और दो बच्चों ने बाहर निकालकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

Advertisement

अब सिर्फ कार का जला हुआ ढांचा ही बचा है। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। गनीमत रही कि कार में आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है,

Advertisement

हालांकि कार मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक एक कार गुडियाणा क्षेत्र में सड़क मार्ग पर शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे के आस पास जा रही थी। चलती हुई कार में ही अचानक आग लग गई। कार को आग लगने का पता चलते ही अंदर बैठे चालक व सवारियां बाहर निकल गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे।

Advertisement

देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तबदील हो गई। लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। आंखों के सामने ही कार पूरी तरह से जल गई। कार के जल जाने से संबंधित मालिक को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। कार भी लोकल निवासी की ही बताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000