हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश

[मदन शर्मा]

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने के आसार हैं। उधर, मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। माैसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हालांकि, मानसून के हिमाचल पहुंचने में अभी समय लग सकता है। राजधानी शिमला में रविवार को माैसम मिला-जुला रहा। हल्के बादलों के बीच दिनभर धूप खिली लेकिन शाम पांच बजे बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

जून में कहां कितनी बारिश

वहीं 1 से 21 जून तक राज्य में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 60.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 48.1 फीसदी बारिश ही हुई। जिला बिलासपुर में सामान्य से 65, चंबा 25, हमीरपुर 32, कांगड़ा 17, कुल्लू 32, लाहाैल-स्पीति 43, मंडी 30, सिरमाैर 29 व ऊना में 16 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि किन्नाैर जिले में सामान्य से 32, शिमला 9 व सोलन में 12 फीसदी अधिक बारिश हुई।

इतने दिन बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 से 26 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 21.6 , भुंतर 18.6, कल्पा 11.0, धर्मशाला 16.0, ऊना 22.0, नाहन 19.9, केलांग 6.3, पालमपुर 20.0, सोलन 18.6, मनाली 14.6, कांगड़ा 21.7, मंडी 22.2, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 21.5, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 12.3, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 14.6, सेऊबाग 16.4, बरठीं 20.8, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 18.2, देहरागोपीपुर 25.1, ताबो 8.4, मशोबरा 15.4 व नेरी में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुल्लू में अंधड़, धूल से परेशान हुए लोग

जिला मुख्यालय कुल्लू में तेज हवाओं से उड़ती धूल ने लोगों को परेशान किया। ऐतिहासिक मैदान ढालपुर से तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार उड़ता रहा जो आसपास इलाके में फैल गया। इससे आने-जाने वाले लोगों के साथ माल रोड़ पर दुकानें लगाए बैठे दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती। जबकि खेल मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को भी धूल के बीच खेलने में दिक्कत हुई। हालांकि जिले में मौसम साफ रहा लेकिन तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000