हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 79 सड़कें ठप – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 79 सड़कें ठप

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 9 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। उधर, सोमवार रात को भराड़ी में 74.2, जोगिंदरनगर 68.0, बैजनाथ 60.0, अघार 55.0, कांगड़ा 53.7, करसोग 45.2, नगरोटा सूरियां 41.0, रामपुर 40.0, शिलारू 35.0, बग्गी 24.7, सुंदरनगर 20.6, धर्मशाला 20.2, पालमपुर 11.0, मनाली 22.0, चंबा 13.0, भरमौर 16.0, सेऊबाग 14.8, सराहन 11.0 व देहरा गोपीपुर में 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement
वहीं जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक एक नेशनल हाईवे सहित 79 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त छह बिजली ट्रांसफार्मर व चार जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000