हिमाचल का बदला मिजाज: बर्फबारी से ठिठुरन, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल का बदला मिजाज: बर्फबारी से ठिठुरन, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Himachal Weather : हिमाचल में ताजा हिमपात, सर्द हुआ मौसम, ओलावृष्टि-आंधी का ऑरेंज अलर्ट

Advertisement

Himachal Weather
अटल टनल, रोहतांग सहित अन्य क्षेत्रो में बर्फबारी से सर्द हुआ मौसम

कई जिलों में ओलावृष्टि-आंधी का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते मार्च के आखिरी दिनों में मौसम सर्द हो गया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से ताजा बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। जबकि शिमला सहित निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से आया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। ताजा बर्फबारी और बारिश से मार्च के अंतिम दिनों में मौसम दिसंबर-जनवरी जैस ठंडा महसूस हो रहा है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी जारी है। विशेष रूप से अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर सुबह से बर्फ गिर रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजऱ सोलंग बैरियर से आगे 4 बाई 2 और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करें और ऐसे में केवल 4बाई4 वाहनों का इस्तेमाल करें। मौसम साफ होने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। राज्य में 31 मार्च, 1 और 2 अप्रैल को भी पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इन 3 दिनों में मैदानी भागों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। वहीं 3 और 4 अप्रैल को फिर से वेस्टर्न डिस्टरवेन्स के एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा और कई जगह आंधी और बिजली के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 मार्च को प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रो में बारिश के जारी रहने की संभावना बनी हुई है। राजधानी शिमला में भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जबकि कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर के कई इलाकों, सोलन और चंबा में भी वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा में 14.5 मिमी, जोत में 15.0 मिमी, भटियात में 8.4 मिमी, गुलेर में 5.2 मिमी, नगरोटा सूरियां में 4.8 मिमी, जोगिंदरनगर में 4.0 मिमी, देहरा गोपीपुर में 3.2 मिमी, धर्मशाला में 2.1 मिमी, बरठीं में 1.4 मिमी तथा नाहन, मनाली, जुब्बड़हट्टी और रायपुर मैदान में लगभग 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कई स्थानों पर ठंडी हवाएं भी चली हैं।

पर्यटन स्थलों पर बढी ठंड

मौसम में आए इस बदलाव के कारण पर्यटक स्थलों शिमला और मनाली में ठंड बढ़ गई है। यहां स्थानीय लोग और पर्यटक फिर से गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मैदानी इलाकों से गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे सैलानी इस ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं।

कहां रहा कितना न्यनत्तम तापमान

तापमान की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री, सुंदरनगर 16.0, भुंतर 14.8, कल्पा 6.6, धर्मशाला 6.5, ऊना 15.8, नाहन 13.8, केलांग 3.9, पालमपुर 14.0, सोलन 13.2, मनाली 10.4, कांगड़ा 15.2, मंडी 17.1, बिलासपुर 16.0, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 8.6, कुकुमसेरी 4.2, कसौली 14.7,

पांवटा साहिब 18.0, सराहन 10.8, देहरा गोपीपुर 17.0 और ताबो में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

इन आठ जिलो में आज अलर्ट

30 मार्च को सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोडकऱ अन्य आठ जिलों में अलर्ट रहेगा। इनमें शिमला, मंडी और कुल्लू में ओलावृष्टि, आसमानी बिजली व 40 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने का ओरेंज अलर्ट रहेगा। कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना में येलो अलर्ट रहेगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000