हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर RTO का बड़ा एक्शन! 30 गाड़ियों के चालान, ₹5.49 लाख जुर्माना | ‘परदेसी’ हॉर्न ने फंसाया ट्रक – भारत केसरी टीवी

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर RTO का बड़ा एक्शन! 30 गाड़ियों के चालान, ₹5.49 लाख जुर्माना | ‘परदेसी’ हॉर्न ने फंसाया ट्रक

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार काे आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने वाहनों की जांच की। टीम ने ओवरलोडिंग की शिकायतों पर बॉर्डर पर मीनस में नाका लगाया था। इस दौरान करीब 90 से 95 कमर्शियल वाहनों की जांच की गई। जांच टीम में राजेश, रणबहादुर, हरजीत सिंह और मुन्ना लाल भी शामिल रहे। जांच के दौरान अधिकतर उत्तराखंड, हरियाणा और कुछ हिमाचल के वाहन बिना वैध परमिट और टैक्स के पाए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे करीब 30 वाहनों के चालान कर लगभग 5.49 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।
निजी बस में यात्रियों को नहीं दिए टिकट
जांच के दौरान उत्तराखंड की एक निजी बस को भी रोका गया। बस में 8 से 10 सवारियां मौजूद थीं, लेकिन कंडक्टर द्वारा एक भी यात्री को टिकट जारी नहीं किया गया था। इस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले पांवटा साहिब क्षेत्र में भी कुछ दिनों पहले परिवहन विभाग की टीम ने एक ऐसी ही निजी बस पर कार्रवाई अमल में लाई थी। यहां भी बस में सवार एक भी यात्री को कंडक्टर द्वारा टिकट नहीं दिया गया था
‘परदेसी-परदेसी’ धुन वाला प्रैशर हाॅर्न लगाना पड़ा भारी
कार्रवाई के दौरान पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर खजियार खाला के समीप एक ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक ‘परदेसी परदेसी तू जाना नहीं’ धुन वाला प्रैशर हाॅर्न बजाते हुए जा रहा था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000