हमीरपुर बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई: 105.23 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई: 105.23 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

­[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

हिमाचल के हमीरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड हमीरपुर में दो युवकों से 105.23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने में सफलता हासिल की है। काफी लंबे समय के बाद पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा की खेप पकड़ी है। सूचना के आधार पर हमीरपुर सदर पुलिस थाना टीम ने हमीरपुर बस स्टैंड पर कार्यवाही अमल में लाई और दो युवकों जिसमें रजत हमीरपुर शहर, उम्र 29 वर्ष और आयुष निवासी हटवाड़ जिला बिलासपुर उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है
दोनों युवकों को मौके पर दबोचकर चिट्टा तस्करी से जुड़े 105.23 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर हमीरपुर में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि हमीरपुर पुलिस नशा तस्करी की हर कड़ी पर सख़्त निगाह बनाए हुए है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा रही है
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान छेड़े हुए है। बस स्टैंड जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा पकड़ना, पुलिस की चौकसी और मुस्तैदी को दर्शाता है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से इन लोगों पर कड़ी नजर रखे हुई थी और सूचना मिलने पर इन दोनों को मौके पर नशीले पदार्थ के साथ पकड़ने मे सफलता हासिल की है#HamirpurPolice #DrugFreeHimachal #ChittaRecovery

#NashaMuktiAbhiyan #HimachalNews #CrimeUpdate

#PoliceAction #Hamirpur #DrugTrafficking

#SPBhagatSinghNegi

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000