स्वास्थ्य उपकरणों और आपूर्तियों की खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित हो — डॉ. धनी राम शांडिल – भारत केसरी टीवी

स्वास्थ्य उपकरणों और आपूर्तियों की खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित हो — डॉ. धनी राम शांडिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां उच्च शक्ति खरीद समिति (HPPC) की बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकरणों एवं आपूर्तियों की निविदा प्रक्रिया और खरीद को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य उपकरण, डायग्नोस्टिक और लैब सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के सबसे दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचनी चाहिए और इसके लिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अत्याधुनिक मशीनरी राज्य के हर हिस्से में उपलब्ध हो।

डॉ. शांडिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद और स्थापना कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए, जिससे निजी सेवा प्रदाताओं या राज्य से बाहर की संस्थाओं पर निर्भरता कम की जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वास्थ्य ढांचे के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र की आवश्यकताओं को बिना किसी वित्तीय बाधा के पूरा किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्तियों की खरीद प्रक्रिया को सुचारु, त्वरित और पारदर्शी बनाने के लिए एक विश्वसनीय तंत्र विकसित किया जाए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, एचपीएमएससीएल के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंगल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।#HimachalHealth #DhaniRamShandil #HPMSCL #HealthInfrastructure #SukhvinderSinghSukhu #TransparentProcurement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000