CM सुक्खू दिल्ली से लौटे, दिवाली के बाद तय होगा हिमाचल कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान – भारत केसरी टीवी

CM सुक्खू दिल्ली से लौटे, दिवाली के बाद तय होगा हिमाचल कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर जल्द विराम लग सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दीपावली के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का एलान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार शाम को दिल्ली दौरे के बाद शिमला लौट आए हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हिमाचल संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों और मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद पर नियुक्ति को लेकर भी सुझाव दिए हैं। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद संगठन में बदलाव किया जाएगा। इस पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान विधायक कुलदीप सिंह राठौर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अर्की से विधायक संजय अवस्थी और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के नामों की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

दूसरी ओर, पार्टी का एक बड़ा धड़ा प्रतिभा सिंह को दोबारा से कमान सौंपने के पक्ष में है। उनका तर्क है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रतिभा सिंह की भूमिका और उनके नेतृत्व में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाना पार्टी के हित में होगा। रोहित ठाकुर तो अध्यक्ष बनने पर मंत्रीपद छोड़ने का एलान भी कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में दो विधायकों की मंत्री के तौर पर लॉटरी लग सकती है। कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, कांगड़ा से संजय रतन और अर्की से संजय अवस्थी का नाम मंत्रीपद की दौड़ में शामिल है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रदेशाध्यक्ष बनाएगा, वह सभी को मान्य होगा। पार्टी के आला नेता शिमला आकर फीडबैक लेकर चले गए हैं। अब आगामी फैसला हाईकमान को लेना है। शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को नीफा संस्था की ओर से शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को भंग हुए अब एक साल हो गया है। उन्होंने इसके गठन का मामला पार्टी हाईकमान के सामने रखा था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना के जवान देश की रक्षा में जुटे हैं, जो जवान शहीद हो गए हैं, उनकी याद में दिवाली से पहले यह दीये लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा के पास यह दीये जलाए जा रहे हैं। जलाए गए।

कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर जल्द विराम लग सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000