स्टार गोजू रियु कराटे अकादमी में 81 बच्चों ने दी बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा शिहान संजय ठाकुर ने कराया कराटे बेल्ट टेस्ट, – भारत केसरी टीवी

स्टार गोजू रियु कराटे अकादमी में 81 बच्चों ने दी बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा शिहान संजय ठाकुर ने कराया कराटे बेल्ट टेस्ट,

सोलन मदन शर्मा 2 दिसम्बर
कुमारहट्टी स्थित स्टार गोजू रियु कराटे अकादमी में बच्चों की कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में स्टार गोजू रियु कराटे फेडरेशन तथा डीएवी स्कूल धर्मपुर के कुल 81 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस ग्रेडिंग टेस्ट को फेडरेशन के चीफ़ टेक्निकल डायरेक्टर शिहान संजय ठाकुर ने संचालित किया। परीक्षा में येलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के विभिन्न स्तरों के लिए बच्चों को परखा गया। सभी प्रतिभागियों ने अगली बेल्ट हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ अपना प्रदर्शन दिया।

Advertisement

शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि बच्चे पिछले छह महीनों से इस परीक्षा की तैयारी में लगातार मेहनत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और यह उनके समर्पण का परिणाम है।

Advertisement

इस मौके पर शहजाद वालिया, नवनीत शर्मा, चैतन्य, आइशा चौहान, जन्नत चंदेल, आश्विका सूद, मारूशिका अत्री, रोहित शर्मा, यश ठाकुर, त्रिशिका राणा, दीक्षा, आयशा ठाकुर, दुष्यंत कंवर, चितवन अत्री, राजन सहित कई बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन जीता।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में पटियाला से आए विशेष अतिथि सरदार चरण सिंह वालिया ने बच्चों को कराटे बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे सिर्फ एक खेल ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी हुनर है, और हर लड़की को इसे अवश्य सीखना चाहिए।

Advertisement

अंत में शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि आज अकादमी के बच्चे अलग-अलग स्तरों पर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसका श्रेय वे कुमारहट्टी में पूर्व खाद्य बोर्ड उपाध्यक्ष व बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश चौहान को देते हैं।
इस अवसर पर फेडरेशन के सदस्य व कोच दिव्या, हिमांशु सिन्हा, प्रियंका आदि भी उपस्थित रहे।
स्टार गोजू रियु कराटे अकादमी में 81 बच्चों ने दी बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा

3. बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000