किन्नाैर के निगुलसरी में 70 मीटर सड़क धंसी, वाहनों की आवाजाही ठप – भारत केसरी टीवी

किन्नाैर के निगुलसरी में 70 मीटर सड़क धंसी, वाहनों की आवाजाही ठप

किन्नाैर। हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में निगुलसरी में भूस्खलन वाले क्षेत्र में भवानगर की ओर 70 मीटर सड़क बुरी तरह धंस गई है। इससे नेशनल हाईवे-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब तीन मीटर चौड़ी सड़क पूरी तरह धंस गई है। ऐसे में अब पहाड़ को खोदकर पूरी सड़क को अंदर की ओर से दोबारा बनाया जाएगा। आज देर शाम तक सड़क को फिर से खोलने की कोशिश है।

Advertisement

नेशनल हाईवे फिर से बंद होने के कारण हजारों लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसान-बागवानों को हो रही है, जिनकी कीमती फसलें गाड़ियों में है और आगे जाने का रास्ता बंद है। किन्नाैर का अन्य भागों से संपर्क कट गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000