सोलन–सपाटू मार्ग की बदहाली पर भाजपा का सांकेतिक धरना 23 फरवरी को – भारत केसरी टीवी

सोलन–सपाटू मार्ग की बदहाली पर भाजपा का सांकेतिक धरना 23 फरवरी को

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

विषय: सोलन–सपाटू मार्ग की दयनीय स्थिति के विरोध में सांकेतिक धरना

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन–सपाटू मार्ग की लगातार बिगड़ती एवं खस्ताहाल स्थिति के विरोध में दिनांक 23 फरवरी 2026 को एक सांकेतिक धरना आयोजित किया जा रहा है।

सोलन–सपाटू मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार सोलन शम्ती बाईपास की दैनिक स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, किंतु सड़क की जर्जर अवस्था के कारण दुर्घटनाओं का खतरा निरंतर बना रहता है तथा यातायात प्रभावित होता है।

केवल यही दो मार्ग नहीं, बल्कि सोलन सहित पूरे प्रदेश की अधिकांश सड़कों की स्थिति आज किसी से छिपी नहीं है। प्रदेशभर में सड़कें बदहाल हैं, रखरखाव का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई वर्तमान सरकार आज व्यवस्था पतन और जर्जर प्रशासनिक हालात के लिए जानी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी इस सांकेतिक धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को जनहित के इन गंभीर मुद्दों पर जगाने का प्रयास करेगी। अब समय आ गया है कि सरकार कुम्भकरण की नींद से जागे और प्रदेश की सड़कों की दशा सुधारने के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए।
अतः भारतीय जनता पार्टी सभी क्षेत्रवासियों, शहरीवासियों, युवाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील करती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 23 फरवरी 2026 को आयोजित इस सांकेतिक धरने में शामिल होकर जनहित की इस आवाज़ को बुलंद करें

अभिषेक ठाकुर
जिला प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी, जिला सोलन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000