किपस सनवारा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां – भारत केसरी टीवी

किपस सनवारा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस) सनवारा 20वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक निदेशक हीरा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि जबकि ट्रस्टी व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें सबसे पहले श्री गणेश वंदना हुई। उसके बाद जूनियर डांस, पढ़ेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया नाटक मंचन से पढाई का महत्व बताया। इसके अलावा नृत्य, पहाड़ी नाटी व भांगड़ा कार्यक्रम का आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के एमडी, ट्रस्टी, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों व शिक्षकों ने केक काट कर जश्न मनाया। गौरतलब है कि 26 मार्च 2007 को स्कूल की शुरुआत हुई थी, उसके बाद स्कूल निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज स्कूल से निकले विद्यार्थी देश विदेशों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

स्कूल के सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने सभी का आभार जताते हुए स्कूल को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए एमडी हीरा ठाकुर के मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हीरा ठाकुर न केवल स्कूल एमडी बल्कि स्पोर्ट्स का जाना माना नाम है और मार्शल आर्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर, ट्रस्टी राजेंद्र ठाकुर, हंसराज ठाकुर, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सहगल, एडवोकेट सीके शर्मा, राजेंद्र सिंगला, डॉ. मान सिंह आदि अनेकों मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000