सोलन में सीढ़ियों से गिरने पर नेपाली युवक की मौ..त – भारत केसरी टीवी

सोलन में सीढ़ियों से गिरने पर नेपाली युवक की मौ..त

जनपद में एक नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सोलन अस्पताल से पुलिस चौकी शहर सोलन को सूचना प्राप्त हुई कि एक घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया था, जिसकी मौत हो चुकी है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां विक्रम (24) पुत्र शिव कुमार, निवासी बान मोहल्ला चौक बाजार सोलन, मूलतः नेपाल निवासी का शव अस्पताल में पड़ा था। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया, जिसमें विक्रम के पीठ और आंख के पास चोट के निशान मिले। इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें पाई गईं।

Advertisement

प्राथमिक जांच में पता चला कि विक्रम सिंह पिछले तीन-चार वर्षों से सोलन में रह रहा था और रेडी लगाने का कार्य करता था। घटना वाले दिन वह घर पर अकेला था। शाम के समय कपड़े लेने के लिए वह घर के लेंटर पर गया था। पड़ोस में रहने वाली महिला प्रवीण रानी ने उसे सीढ़ियों से लेंटर की ओर जाते देखा था। लगभग 8-10 मिनट बाद, विक्रम का पांव फिसल गया और वह लेंटर से नीचे बनी लगभग 10-12 सीढ़ियों से गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर प्रवीण रानी बाहर निकली और विक्रम को बरामदे में गिरा हुआ पाया।

Advertisement

प्रवीण रानी ने तुरंत विक्रम को पानी पिलाया और नीचे सड़क पर रेडी लगाने वाले अंकुश को बुलाने के लिए दौड़ी। अंकुश मौके पर पहुंचा तो विक्रम ने अपनी छाती पर हाथ रखा हुआ था और धीरे से कहा कि उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। इसके बाद अंकुश व प्रवीण रानी ने विक्रम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने विक्रम के कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। प्रथम दृष्टया विक्रम की मृत्यु सीढ़ियों से गिरने के कारण लगी चोटों से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000