सोलन में गहराया पेयजल संकट, कांग्रेस सरकार और नगर निगम पूरी तरह विफल: अरुष गुप्ता – भारत केसरी टीवी

सोलन में गहराया पेयजल संकट, कांग्रेस सरकार और नगर निगम पूरी तरह विफल: अरुष गुप्ता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

अरुष गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, हि॰प्र॰

Advertisement

सोलन में पानी का गंभीर संकट, कांग्रेस की नगर निगम और सरकार पूरी तरह विफ़ल

Advertisement

सोलन शहर में पिछले काफ़ी समय से पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। शहर के कई वार्डों में लोगों को एक-एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि नगर निगम सोलन में कांग्रेस की मेयर और प्रदेश की कांग्रेस सरकार दोनों ही इस गंभीर समस्या के समाधान के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील दिखाई दे रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) अरुष गुप्ता ने कहा कि जब कांग्रेस नगर निगम में सत्ता में आई थी, तब बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि सोलन की जनता को निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन वास्तविकता यह है कि न केवल पानी के दाम कई बार बढ़ाए गए हैं, अपितु अब तो शहर के लोगों को समय पर पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह कांग्रेस के झूठे वादों और जनता को गुमराह करने की राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।

अरुष गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की मेयर उषा शर्मा और कांग्रेस के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, जो तीन बार से विधायक चुने जा रहे हैं, दोनों ही इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाने में पूरी तरह विफ़ल साबित हुए हैं। शहर में जगह-जगह पानी की पाइपलाइनें टूटी पड़ी हैं, जिनसे लगातार पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन नगर निगम प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक ओर सोलन की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम और कांग्रेस के नेता केवल सत्ता के सुख और ऐशो-आराम में व्यस्त हैं। जनता की मूलभूत समस्याओं से इनका लेना-देना नहीं रह गया है।

अरुष गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह गई है। धरातल पर न तो विकास दिखाई दे रहा है और न ही जनता की समस्याओं का समाधान। सोलन शहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सोलन शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी सोलन की जनता के साथ मिलकर नगर निगम और प्रदेश सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर ज़ोरदार आंदोलन करेगी।

अरुष गुप्ता ने कहा कि सोलन की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और असफ़ल शासन को समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका करारा उत्तर देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000