सोलन में क्रेटा सवार दो युवक 4.67 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, गाड़ी जब्त – भारत केसरी टीवी

सोलन में क्रेटा सवार दो युवक 4.67 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

CASE FIR NO. 0256/2025 DT. 18.12.2025 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. SADAR SOLAN.
दिनांक 18-12-2025 को जब जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम सोलन शहर में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु दोहरी दीवार राबोण आदि में मौजूद थी, तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी क्रेटा, जो बड़ोग से होते हुए शिमला जा रही है, जिसमें चेतन कयौरा व अंकुश श्याम नामक दो युवक सवार हैं। उक्त दोनों युवक काफी समय से चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा कर रहे हैं तथा भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोहरी दीवार के पास नाकाबंदी की गई तथा उक्त गाड़ी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार दोनों युवकों चेतन कयौरा, पुत्र श्री देवेंद्र कयौरा, निवासी गाँव दोची लम्बीधार, डाकखाना कुफरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष व अंकुश श्याम, पुत्र श्री राजकुमार श्याम, निवासी गाँव शिलारू, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 4.67 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना सदर, सोलन में पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त क्रेटा गाड़ी को जब्त करके पुलिस कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है। *

Advertisement

#SolanPolice #NDPSAct #ChittaSeizure #DrugFreeHimachal #CrimeNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000