सोलन: बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी, CCTV से आरोपी पकड़ा गया – भारत केसरी टीवी

सोलन: बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी, CCTV से आरोपी पकड़ा गया

सोलन। मदन शर्मा 17 नवंबर

Advertisement

रबोन निवासी जोगिन्दर सिंह ने 15 नवंबर 2025 को पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी “भारत ऑर्गेनिक्स” नामक फैक्ट्री, जो सेलर्स से हुए विवाद के कारण वर्ष 2013 से बंद पड़ी है, में चोरी की वारदात हुई है।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह किसी केस के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लौटकर जब उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो पाया कि घर, रसोई, बाथरूम का सामान, फर्नीचर, गीजर, हीटर, ब्लोअर और टेलीविज़न सहित करीब 60,000 रुपये का सामान चोरी हो चुका है।

Advertisement

पीड़ित ने आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की तो बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों को बोरे में सामान भरकर फैक्ट्री से चोरी करते हुए देखा गया। 15 नवंबर की शाम को भी एक संदिग्ध को फैक्ट्री में घुसते हुए कैमरे में कैद किया गया।

Advertisement

तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और मामले में शामिल एक व्यक्ति शिवा कुमार पुत्र दलीप कुमार, निवासी बठोल (कसौली), हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रबोन, उम्र 26 वर्ष को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस थाना धर्मपुर में उसके खिलाफ शटरिंग प्लेटों की चोरी का मामला पंजीकृत है, जिसकी कीमत लगभग 1,30,000 रुपये थी।
मामले में जांच जारी है।
#crimenews #news #HimachalNews #viralnews #सीसीटीवी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000