सोलन पुलिस के तीन कर्मियों को DGP Disc-2022 से सम्मानित अपराध नियंत्रण, तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्ध सेवा के लिए मिला यह सम्मान

सोलन,मदन शर्मा 8 अप्रैल:

Advertisement

सोलन पुलिस के तीन कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका और ड्यूटी के प्रति निष्ठा के लिए पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश द्वारा DGP Disc-2022 सम्मान से नवाज़ा गया है।

Advertisement

1. उप निरीक्षक (स्वर्गीय) विनोद भगटा (ASI)

Advertisement

स्वर्गीय विनोद भगटा इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा शाखा में कार्यरत रहते हुए VVIP कार्यक्रमों और चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने NDPS, आबकारी और जुआ एक्ट के कई मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर पुलिस विभाग को मजबूत किया। उनके समर्पण और सेवा भावना को यह सम्मान श्रद्धांजलि स्वरूप दिया गया है।

Advertisement

2. मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार

Advertisement

मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार ने विशेष जांच इकाई, सोलन में तैनात रहते हुए वर्ष 2022 में NDPS और आबकारी एक्ट के तहत 50 से अधिक मामलों की सफल जांच की। उन्होंने चिट्टा, चरस, पोपी हस्क और अवैध शराब की बड़ी मात्रा में बरामदगी की, जिससे नशा तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगा।

3. मुख्य आरक्षी शजगदीश कुमार

साइबर सेल, सोलन में तैनात मुख्य आरक्षी शजगदीश कुमार ने तकनीकी विश्लेषण, CDR, IPDR और सोशल मीडिया ट्रैकिंग के माध्यम से 50 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें साइबर अपराधों की दक्षतापूर्वक जाँच के लिए Cyber Investigator Badge से भी सम्मानित किया गया है।

पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल सोलन पुलिस के पेशेवर कार्यप्रणाली की सराहना है, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000