सोलन पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, स्कूटर पर ढोता था शराब। – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, स्कूटर पर ढोता था शराब।

सोलन, मदन शर्मा 11 नवंबर 2025।

Advertisement

पुलिस चौकी सपरून की टीम ने चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गश्त के दौरान घट्टी, कायलर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव निवासी डोल क्यार अपने स्कूटर पर शराब बेचने का अवैध धंधा करता है और सपरून चौक से देवठी की ओर शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर नाकाबंदी की।

Advertisement

नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटर को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गौरव पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर, निवासी गांव डोल क्यार, डाकघर घट्टी, तहसील व जिला सोलन बताया। गवाहों की मौजूदगी में स्कूटर पर रखे बोरे की तलाशी लेने पर उसके अंदर एक गत्ता पेटी से देशी शराब ब्रांड ‘पैराडाइज सन्तरा’ की 8 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) बरामद हुईं।

Advertisement

गौरव शराब के परिवहन और कब्जे के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
Crime news, तस्करी, il

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000