सोलन पुलिस का नशे पर बड़ा वार: धर्मपुर और परवाणू में चिट्टा, सिरिंज व नकदी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस का नशे पर बड़ा वार: धर्मपुर और परवाणू में चिट्टा, सिरिंज व नकदी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

 

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धर्मपुर और परवाणू क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को नशीले पदार्थाें के साथ गिरफ्तार किया है

जानकारी के अनुसार पहले मामले में धर्मपुर पुलिस ने ओल्ड आईटीआई के समीप एक कमरे में दबिश दी। इस दाैरान 24 वर्षीय पारस मेहता के कब्जे से 1 ग्राम हैरोइन, 14 सिरिंज, एक इलैक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 2540 रुपए नकद बरामद किए गए। एसपी सोलन टी. साईं दत्तातरे बामा ने बताया कि आरोपी पारस मेहता एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले ही धर्मपुर थाने में 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।

दूसरे मामले में परवाणू पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कामली पुल बाइफरकेशन के पास एनएच पर पैदल चल रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय दीक्षांत, निवासी गांव अन्हेच (डगशाई) के रूप में हुई है। एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000