सोलन: नशे के खिलाफ अभियान, चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम – भारत केसरी टीवी

सोलन: नशे के खिलाफ अभियान, चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

कुनिहार/सोलन: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे जैसे घातक नशे के बढ़ते खतरे को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। इसी कड़ी में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संस्थापक रुमित सिंह ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति चिट्टा तस्करों की सटीक जानकारी देगा, उसे संगठन की ओर से ₹25,000 का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही, जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

रुमित ठाकुर ने कहा कि नशे की लत किसी भी वर्ग या जाति तक सीमित नहीं है, यह समाज के हर हिस्से को प्रभावित कर रहा है। अगर हमें देश के भविष्य को बचाना है, तो सभी को एकजुट होकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ खड़ा होना होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उनके पास चिट्टा तस्करों से जुड़ी कोई ठोस जानकारी है, तो वे राष्ट्रीय देवभूमि क्षत्रिय संगठन या सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों से या सीधे उनसे संपर्क करें।

Advertisement

ठाकुर ने यह भी सवाल उठाया कि हिमाचल जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश में चिट्टा तेजी से पैर पसारने में कैसे कामयाब हो गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इस मुद्दे पर गहन समीक्षा करने और चिट्टा तस्करों के खिलाफ सीधे एनकाउंटर तक की कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों के सहयोग की जरूरत होगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000