सोलन : क्लीन में एक कमरे में मिला महिला का शव, पुलिस व फारेंसिक टीमें पहुंची मौके पर, एक संदिग्ध व्यक्ति लिया हिरासत में

सोलन मदन शर्मा जून 28, 2024

Advertisement

यहां के क्लीन क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित एक बिल्डिंग में किराये पर रहने वाली महिला की शव संदिग्ध हालत में उसके ही कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उससे गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ में जुट गई है।

Advertisement

महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है। आज दोपहर तक महिला घर पर दिखाई दी थी, लेकिन अब से कुछ देर पहले उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

Advertisement

मृतका का नाम सुमन बताया जा रहा है। पानीपत का रहने वाला उसका पति आज सुबह काम पर गया था। महिला के तीन बेटे और एक बेटी भी आज सुबह स्कूल गए थे।

Advertisement

जब वे साढ़े तीन बजे के करीब लौट कर घर पहुंचे तो घर में समन का रक्त रंजित शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement

शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला झारखंड की रहने वाली थी। महिला का पति मुकेश पानीपत का रहने वाला है और सोलन में मिस्त्री का काम करता है। मुकेश को उसके मकान मालिक ने फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी सुमन की किसी ने हत्या कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक झारखंड निवासी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे गहन पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति महिला के आवास पर आता जाता देखा जाता था। फिलहाल पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पुलिस मामले का जल्दी ही खुलासा क सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000