सोलन न्यूज : गनागूघाट इंटर कालेज का नाम एशिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज, मिली बधाईयां – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : गनागूघाट इंटर कालेज का नाम एशिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज, मिली बधाईयां

दाड़लाघाट। ऑल इंडिया मैथ क्लब के संस्थापक डॉ. चंद्रमौली जोशी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घनागुघाट का दौरा किया और स्कूल की अमृत भारत गणित यात्रा को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

Advertisement

उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पदक विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या एवं हिंदी प्रवक्ता सुनीता ठाकुर को सौंपे। इसके अलावा राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पुष्पेन्द्र कौशिक को भी सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर पुष्पेंद्र कौशिक ने कहा कि कोविड काल में गणित विषय को रोचक बनाने के लिए की गई यह यात्रा अद्वितीय प्रयास था। इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

Advertisement

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट स्कूल देश के उन 75 स्कूलों में से एक है, जिसने इस अमृत भारत गणित यात्रा में हिस्सा लिया।

Advertisement

हिंदी प्रवक्ता व कार्यकारी प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह असीम गर्व की बात है कि घनागुघाट स्कूल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है।

उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000