सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द मिलेगी आधुनिक फेको मशीन की सुविधा – भारत केसरी टीवी

सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द मिलेगी आधुनिक फेको मशीन की सुविधा

सोलन। भारत केसरी टीवी

Advertisement

अब सोलन जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने 42 लाख रुपये की अत्याधुनिक फेको मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मशीन स्थापित होने के बाद आंखों के ऑपरेशन बिना चीरे और टांके के किए जा सकेंगे।

Advertisement

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन खरीदने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इसका ऑर्डर जैम पोर्टल के माध्यम से दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि विभाग ने इसके लिए पहले भी कई बार निविदाएं आमंत्रित की थीं, लेकिन कंपनियों की शर्तें पूरी न होने के कारण प्रक्रिया लंबित हो गई थी। फिलहाल अंतिम कंपनी का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के पास विचाराधीन है।

Advertisement

रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं अस्पताल

Advertisement

जिला का सबसे बड़ा यह अस्पताल रोजाना 300 से ज्यादा नेत्र रोगियों की जांच करता है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की होती है जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या होती है। अब तक यहां पारंपरिक तरीके से चीरे व टांके के साथ ऑपरेशन किए जाते थे, लेकिन नई मशीन से यह प्रक्रिया आसान व सुरक्षित हो जाएगी।

चिकित्सा अधीक्षक की पुष्टि

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में फेको मशीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए 42 लाख रुपये की लागत से खरीद प्रस्ताव भेजा गया है। मशीन लगते ही मरीजों को आधुनिक सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000