सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद: अनुराग सिंह ठाकुर  – भारत केसरी टीवी

सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद: अनुराग सिंह ठाकुर 

 

Advertisement

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा   27/02/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद: अनुराग सिंह ठाकुर

केरल SIT की जांच नाकाफी, सीबीआई जांच की जद में सोनिया गांधी भी आएं: अनुराग सिंह ठाकुर

 

 

27 फ़रवरी 2026, हिमाचल प्रदेश:पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, केरलम ईकाई ने दिल्ली में सबरीमाला

मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के कुख्यात सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच संबंधों के खुलासे व

सबरीमाला स्वर्ण लूट की जांच की जद में सोनिया गांधी को भी सम्मिलित करने की माँग की। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी जी और स्वर्ण लूट के कुख्यात सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच बैठकें रहस्यमयी हैं और उन्होंने मांग की कि यह मामला CBI को सौंपा जाए, क्योंकि केरल SIT (विशेष जांच दल) की जांच अप्रभावी है।

 

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “कांग्रेस हाईकमान का उन लोगों से सीधा संबंध है जिन्होंने भगवान अय्यप्पा का सोना चुराया है, सोनिया जी और उनके परिवार को करोड़ों अय्यप्पा भक्तों के सामने जवाब देना चाहिए। दो फ्रंट पर कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था, विशेषकर अय्यप्पा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। पहला, जब सबरीमाला केस में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अदालत का निर्णय आया तो भाजपा ने उनके परंपराओं, रीति-रिवाज़ को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। जब कोर्ट का निर्णय आया कि महिलाओं का प्रवेश सबरीमाला मंदिर में हो जो मंदिर की परंपराओं के खिलाफ थे। भाजपा ने उसका विरोध किया लेकिन कांग्रेस ने इसका जश्न मनाया…सिर्फ भाजपा ने अय्यप्पा श्रद्धालुओं की लड़ाई लड़ी, दूसरा सबरीमाला सोना घोटाले में जो अभियुक्त हैं उन्नीकृष्णन पोट्टी, वे बार-बार सोनिया गांधी से मिलते हैं… जो मंदिरों से सोना चुराते हैं उनसे सोनिया गांधी मिलती हैं… हम इसमें CBI जांच की मांग कर रहे हैं। मेरा कांग्रेस से दो सवाल है कि जब कोर्ट का निर्णय आया तो कांग्रेस ने अय्यप्पा श्रद्धालुओं की अस्था के खिलाफ जश्न क्यों मनाया और सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त उन्नीकृष्णन पोट्टी बार-बार सिंडीकेट से क्यों मिले?

 

 

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “सोनिया जी ने उन्नीकृष्णन पोट्टी से कई बार मुलाकात की है। इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अदूर प्रकाश और एंटो एंटनी को भक्तों के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए। कई कांग्रेस नेता स्वर्ण लूट से सीधे जुड़े हुए हैं। इसलिए वे जांच से डर रहे हैं। कांग्रेस अय्यप्पा भक्तों के साथ वही नीति अपना रही है जो उन्होंने राम भक्तों के साथ अपनाई थी। कांग्रेस उन्नीकृष्णन पोट्टी के जरिए लूटने में लगी थी, जो सिंडीकेट का हिस्सा है, जो मुख्य अभियुक्त है जिसने साढ़े 4 किलो सोना सबरीमाला मंदिर से चुराया। वह सबरीमाला सोना घोटाले का अभियुक्त है उसकी सोनिया गांधी जी से कई बार बैठकें हुई। कांग्रेस के सांसदों ने बैठकें कराई, महंगे तोहफे लिए, इस मामले में CBI जांच होनी चाहिए। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना जरूरी था?

 

 

दिल्ली पुलिस ने विज्ञान भवन से सोनिया गांधी के निवास तक मार्च को बीच में रोक दिया। इसके बाद केरल युवा मोर्चा राज्य अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद सहित अन्य को गिरफ्तार कर हटा दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुराग सिंह ठाकुर ने किया युवा मोर्चा राज्य अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, तथा राज्य महासचिव विष्णु वांचीमाला और गोकुल गोपीनाथ ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000