सुल्तानपुर टैक्सी आपरेटर्स यूनियन एमएमयू के प्रधान नियुक्त हुए अजय कुमार – भारत केसरी टीवी

सुल्तानपुर टैक्सी आपरेटर्स यूनियन एमएमयू के प्रधान नियुक्त हुए अजय कुमार

सोलन।‌ मदन शर्मा 16 अगस्त

Advertisement

सुल्तानपुर टैक्सी आपरेटर्स यूनियन एमएमयू के चुनाव शुक्रवार को सोलन में आयोजित किया गए। टैक्सी यूनियन के सभी सदस्यों ने सर्व समिति से निर्णय लिया कि यूनियन के चुनाव गठित किए जाएं। एटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें कार्यकारिणी के रूप में सर्वसम्मति से प्रधान पद पर अजय कुमार की नियुक्ति की गई। सुनील कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, रोहित पारासर उप प्रधान, विनय कुमार सचिव, सुमित ठाकुर संयुक्त सचिव, विशाल शर्मा उपसचिव, मेहर सिंह सह सचिव, जगदीश पंवर संगठन सचिव, अंशुल चौहान को प्रचार सचिव के रूप में चुना गया। ‌ संतोष कुमार कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए। ‌ दिलीप कंवर सलाहकार और अतुल भारद्वाज को कानूनी सलाहकार चुना गया। चुनाव सर्वसम्मति से पूर्ण होने के बाद यूनियन के पदाधिकारी को यूनियन के कार्य पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने के बारे में यूनियन द्वारा निर्धारित नियमों की और उप नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई गई। ‌ एटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और कहा कि यूनियन के पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की आगामी सूचना क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व जिला प्रशासन सोलन को दी जाएगी। ‌ सभी सदस्यों ने चुनाव के पश्चात नियमों के अनुसार कार्य करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000