सुखविंदर सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी, सड़क सुरक्षा बनी प्राथमिकता – भारत केसरी टीवी

सुखविंदर सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी, सड़क सुरक्षा बनी प्राथमिकता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए लगातार प्रयास अब सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम दे रहे हैं। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अनगिनत लोगों की जान बची है।

Advertisement

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज की गई थीं, जो 2024 में घटकर 2,147 रह गईं। वर्ष 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएँ दर्ज की गई हैं। यह घटती प्रवृत्ति सरकार की सक्रिय नीतियों, बेहतर निगरानी तंत्र और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए व्यापक जन-जागरूकता अभियानों का परिणाम है।

Advertisement

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह उपलब्धि विशेष रूप से सराहनीय है क्योंकि हिमाचल प्रदेश को 2023 और 2025 दोनों वर्षों में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित रखा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय से दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा वर्तमान राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी संभव उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। सरकार का लक्ष्य केवल दुर्घटनाओं की संख्या घटाना नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना है।#HimachalPradesh
#RoadSafety
#SukhuGovernment
#SafeHimachal
#PublicSafety
#AccidentFreeHimachal
#GoodGovernance
#HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000