सुंदरनगर में पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त – भारत केसरी टीवी

सुंदरनगर में पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

सुंदरनगर पुलिस के विशेष जांच दल ने शनिवार रात चमुखा में एक ट्रक से 320 पेटी अवैध शराब बरामद की और चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शराब माफिया ने पुलिस पर दराट से हमला करने की कोशिश की और बंदूक से गोली मारने की धमकी दी, लेकिन वे अपने इरादों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रदेश आबकारी अधिनियम और हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस टीम, जिसमें एएसआई दौलत राम, आरक्षी कमल किशोर और अविनाश शामिल थे, कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर जा रहे ट्रक (एचपी 40ए 4727) को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 100 पेटी ऊना नंबर वन, 200 पेटी रॉयल स्टैग, 10 पेटी गोल्फर शॉट और 10 पेटी ब्लेंडर प्राइड सहित कुल 320 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। चालक शराब से जुड़े किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर सका।

तलाशी के दौरान एक अन्य गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसमें मुकेश और पंकज सवार थे। मुकेश ने हाथ में दराट ले रखा था और उसने गाड़ी में मौजूद पुलिस टीम के साथ बैठे राजेश कुमार (निवासी भोजपुर) के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में राजेश कुमार को हाथ, टांग और बाजू में चोटें आईं।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000