सीमा क्षेत्रों में सेना लगाएगी पवन टरबाइन परियोजनाएं, मुख्यमंत्री ने की सेना परियोजनाओं की समीक्षा – भारत केसरी टीवी

सीमा क्षेत्रों में सेना लगाएगी पवन टरबाइन परियोजनाएं, मुख्यमंत्री ने की सेना परियोजनाओं की समीक्षा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा लागू की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सेना की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में बताया गया कि सेना सीमा क्षेत्रों में 20 स्थानों पर पवन टरबाइन परियोजना स्थापित करने पर विचार कर रही है, जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 68,000 से 80,000 किलोवाट घंटे ऊर्जा उत्पादन होने की संभावना है, जिससे 120 से 160 घरों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement

श्री सुक्खू ने संतोष व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयासों से आरंभ की गई सीमा पर्यटन पहल (Border Tourism Initiative) के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सीमा क्षेत्रों में पर्यटकों की आमद 2024 में लगभग 21,000 से बढ़कर 2025 में 70,000 से अधिक हो गई है, जो साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उनके अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार ने शिपकी ला मार्ग से व्यापार पुनः आरंभ करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और इस पर सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत और चीन दोनों ने लिपुलेख दर्रा, शिपकी-ला दर्रा और नाथू-ला दर्रा के माध्यम से सीमा व्यापार को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने रांगरिक हवाई अड्डा परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की और सेना अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभाग सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


#BorderTourism #ArmyProjects #WindTurbine #HimachalPradesh #CMSSSukhu #IndianArmy #ShipkiLa #RangrikAirport #TourismDevelopment #CleanEnergy

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000