सिरमौर मे पुलिस कार्रवाई में बड़ा खुलासा, नशे की गिरफ्त में आया डॉक्टर भेजा जेल – भारत केसरी टीवी

सिरमौर मे पुलिस कार्रवाई में बड़ा खुलासा, नशे की गिरफ्त में आया डॉक्टर भेजा जेल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस डॉक्टर पर लोगों की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी थी, वही नशे की गिरफ्त में आता हुआ पाया गया है और जांच में उसकी भूमिका भी सामने आई है।

Advertisement

पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत पहले दो स्थानीय युवकों अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को चिट्टे (हैरोइन) की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आते गए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि केंद्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिपुरधार में तैनात डॉ. आदित्य शर्मा ने इन युवकों को स्कूटी नंबर (एचपी18बी-0444) पर हरियाणा के नारायणगढ़ भेजकर 6.68 ग्राम चिट्टा/हैरोइन मंगवाई थी। जांच के दौरान पुलिस को 9,180 रुपए के डिजिटल ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट जैसे अहम साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की परतें खोल दी हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पहले केंद्रीय कारागार में भी तैनात रह चुका है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह लंबे समय से नशे का आदी था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वह नशे के सेवन के साथ-साथ इसके लेन-देन से भी जुड़ा हो सकता है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि डॉक्टर वर्ष 2020 से नशे की लत में था और दिन में कई बार इंजैक्शन के माध्यम से नशा करता था।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000