सिरमौर में 222 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, नाहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

सिरमौर में 222 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, नाहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, डाकघर खास, तहसील जुलाणा, जिला जींद (हरियाणा), हाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन काफी समय से नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में चरस बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और उसके कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि
पुलिस ने आरोपी रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की तैयारी में था। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000