सिरमौर न्यूज: राजगढ़ के पाहलु गांव में सैन्य सम्मान से शहीद प्रवीण शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई – भारत केसरी टीवी

सिरमौर न्यूज: राजगढ़ के पाहलु गांव में सैन्य सम्मान से शहीद प्रवीण शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

Advertisement

 

Advertisement

सिरमौर। जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार को पैतृक गांव पाहलु पहुंची। बेटे को तिरंगा में लिपटा देख हर किसी की आंख नम हो गई। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की शादी की तैयारियों की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गई। पाहलु में शहीद प्रवीण शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। वहीं भारत माता की जय, प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारों से सारा गांव गूंज उठा। शहीद के पिता राजेश शर्मा ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार में विधायक रीना कश्यप, एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, स्थानीय प्रधान रीना ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बता दें कि बीते दस अगस्त को राजगढ़ ब्लॉक के पाहलू गांव के लांस नायक प्रवीण शर्मा (26) जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में ऑपरेशन रक्षक के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। प्रवीण शर्मा वन पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात थे।

Advertisement

प्रवीण शर्मा पझौता स्वतंत्रता सेनानी के वंशज से संबंध रखते हैं। प्रवीण शर्मा अपने पीछे मां-बाप व दो बहनों को अकेला छोड़ गए । शहीद प्रवीण शर्मा वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुए थे और पदोन्नति पाकर लांस नायक पद पर पहुंचे थे। उनके पिता राजेश शर्मा किसान हैं और गांव में ही दुकान करते हैं। माता रेखा शर्मा गृहिणी है, जबकि उनकी दादी चंपा शर्मा भी पोते के शहीद होने की सूचना से स्तब्ध हैं। पिता के अनुसार शहीद प्रवीण शर्मा की अक्तूबर में शादी थी। दोनों बहनों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अब उनका इकलौता भाई नहीं रहा है। अभी राखी का पर्व भी है और दोनों बहनों को भाई को राखी बांधने का इंतजार था।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000