सावधान! हिमाचल में बनी 71 दवाएं फेल, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा – भारत केसरी टीवी

सावधान! हिमाचल में बनी 71 दवाएं फेल, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवा? हिमाचल में बनीं दवाओं के 71 सैंपल फेल*

Advertisement

देश के फार्मा हब कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश की साख को एक बार फिर बड़ा गहरा धक्का लगा है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी ताजा ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनी दवाओं के 71 सैंपल फेल पाए गए हैं। इस महीने देशभर में कुल 218 दवाओं के सैंपल फेल हुए, जिनमें से अकेले हिमाचल का योगदान करीब 33 प्रतिशत है। चिंताजनक बात यह है कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें आम बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों की दवाएं शामिल हैं। इसमें बुखार, शरीर दर्द, हाई ब्लड प्रैशर (बीपी), दिल की बीमारी, एलर्जी और किडनी से संबंधित दवाएं शामिल हैं। दवाओं के बार-बार फेल हो रहे सैंपल से न केवल प्रदेश की छवि खराब हो रही है, बल्कि मरीजों की सेहत पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है
दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी
पिछले कुछ समय में फेल हो रहीं दवाओं के सैंपल का आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है। हर माह दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं। ड्रग विभाग ने हर बार की तरह इसका कड़ा संज्ञान लिया है। उन सभी दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। यही नहीं, उन सभी दवाओं के बैच के स्टॉक बाजार से रिकॉल करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनके सैंपल फेल हुए हैं। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि उन सभी उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000