मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा की, चंडीगढ़ के पास नए टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा की, चंडीगढ़ के पास नए टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की विभिन्न चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हिमुडा को चंडीगढ़ के निकट नए टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि राज्य के लोगों को आवासीय सुविधा मिल सके और बढ़ती आवास मांग को पूरा किया जा सके।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के निकट प्रस्तावित जठिया देवी टाउनशिप परियोजना की भी समीक्षा की और हिमुडा को शीघ्रातिशीघ्र सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि इस परियोजना को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि जठिया देवी सैटेलाइट टाउन शिमला शहर में भीड़भाड़ कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। उन्हें बताया गया कि इस सैटेलाइट टाउन का खाका टाटा इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें क्षेत्र की सौंदर्य दृष्टि को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के विकासनगर में प्रस्तावित वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य को तेज करने के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित परिसर शहर की सबसे आधुनिक इमारतों में से एक होगा, जिसमें सरकारी कार्यालयों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समावेश होगा।

श्री सुक्खू ने राज्यभर में विभिन्न आवासीय परियोजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छज्जटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) के.के. पंत, वित्त प्रधान सचिव देवेश कुमार, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र वशिष्ठ, नगर एवं ग्राम नियोजन निदेशक हेमिस नेगी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

#HIMUDA #CMSukhu #UrbanDevelopment #Shimla #TownshipProject #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000