*साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल के नेता, मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी की कोशिश* – भारत केसरी टीवी

*साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल के नेता, मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी की कोशिश*

शिमला। भारत केसरी टीवी

Advertisement

प्रदेश में आए दिन साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, अब प्रदेश नेता भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। साइबर ठगों ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपए निकालने की कोशिश की है। गनीमत रही कि बैंक की सतर्कता के चलते यह धोखाधड़ी समय रहते नाकाम हो गई। यूको बैंक की विधानसभा शाखा की प्रबंधक प्रिया छाबड़ा की ओर से इस घटना की शिकायत पुलिस थाना बालूगंज थाना में दर्ज करवाई गई है
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक में एक फोन कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खाते की जानकारी मांगी। साथ ही एक जरूरी कार्य का हवाला देते हुए खाते से 7.85 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करने की बात कही। हालांकि शाखा प्रबंधक को कॉल पर शक हुआ और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मंत्री के निजी सचिव से संपर्क किया। जब यह पुष्टि हुई कि ऐसी कोई कॉल सचिवालय से नहीं की गई है तो उन्होंने तुरंत संभावित ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस तरह एक बड़ी साइबर ठगी की कोशिश नाकाम कर दी गई।
उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने यूको बैंक की विधानसभा शाखा की प्रबंधक की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) और 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तकनीकी जांच की जा रही है और कॉल डिटेल्स के माध्यम से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000