आगामी लोकसभा चुनाव में सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय से करेंगे कार्य:अनुपम कश्यप – भारत केसरी टीवी

आगामी लोकसभा चुनाव में सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय से करेंगे कार्य:अनुपम कश्यप

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 12 मार्च 2024

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों के समकक्ष अधिकारियों से की ऑनलाइन बैठक
शिमला, 12 मार्चः
जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देहरादून और उत्तरकाशी के जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से व्यय निगरानी के संबंध में बैठक की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान चैपाल, रोहडू, जुब्बल, पुरोला के सहायक रिटर्निंग अधिकारी व उप पुलिस अधीक्षक भी ऑनलाइन जुड़े रहे।
अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला के पुलिस बैरियर चैपाल के फैडिज पुल और रूहाना तथा जुब्बल-कोटखाई के कुडू में जिन स्थानों पर सीसीटीवी नहीं है वहां एक सप्ताह के भीतर सीसीटीवी स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त इन सीमा क्षेत्रों मंे पुलिस गस्त को बढ़ाया जाएगा ताकि नशा व शराब तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। इसी प्रकार हिस्ट्री शीटर की सूची दोनों ओर से साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्घोषित अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उनकी सूची भी साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की स्टेटिक सर्विलेंस टीम आपस में समन्वय स्थापित करेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में हथियारों को जमा करवाने का अभियान चलाया जा रहा है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों मंे इस अभियान का सौ प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी प्रकार इन क्षेत्रों में संदिग्ध नकद लेनदेन की संभावना भी रहती है, जिसको रोकने के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। इस कार्य के लिए इन क्षेत्रों में पुलिस गस्त को बढ़ाना होगा।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने संबंधित उप-मण्डल पुलिस अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्घोषित अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर की सूचियां साझा करने के बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे तोे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने के उद्देश्य को हासिल किया जा सकेगा।
इस दौरान जिला दण्डाधिकारी उत्तरकाशी ने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां वहां भी चल रही है। उन्होंने बताया कि शराब के दाम में हिमाचल और उत्तरकाशी में भारी अंतर है, जिस कारण इसकी तस्करी के मामले देखने को मिलते रहते है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सभी तैयारियां करवाई जा रही है। इस संबंध में दोनों राज्यों के पुलिस महानिरीक्षक स्तर की बैठक आयोजित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त हथियारों की जमाबंदी भी जारी है।
देहरादून से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वहां भी सभी तैयारियां चल रही है और साथ लगते क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000