सलमान खान के बयान से मचा पाकिस्तान में सियासी भूचाल — बलूचिस्तान का ज़िक्र बना विवाद – भारत केसरी टीवी

सलमान खान के बयान से मचा पाकिस्तान में सियासी भूचाल — बलूचिस्तान का ज़िक्र बना विवाद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के एक हालिया बयान ने पाकिस्तान में सियासी भूचाल ला दिया है। दरअसल, सऊदी अरब में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने अपने संबोधन में बलूचिस्तान का उल्लेख किया, जिसे पाकिस्तान सरकार ने अपनी “राष्ट्रीय अखंडता पर हमला” करार दिया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सलमान खान ने कार्यक्रम में कहा था— “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, सभी सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं।”
बस, इसी एक पंक्ति ने पाकिस्तान की राजनीति में हड़कंप मचा दिया। इस बयान को पाक सरकार ने ऐसे लिया, मानो अभिनेता ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश के रूप में पेश किया हो।

इसी के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी अधिनियम (Anti-Terrorism Act) के तहत चौंकाने वाला कदम उठाते हुए सलमान खान का नाम “चौथी सूची (Fourth Schedule)” में डाल दिया है। इस सूची में उन्हीं लोगों के नाम जोड़े जाते हैं, जिन पर कट्टरपंथी या आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह हो।

हालांकि, इस गंभीर आरोप पर अब तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौर करने वाली बात यह है कि बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से आज़ादी की मांग कर रहा है। वहां लगातार मानवाधिकार हनन और सेना की सख्त कार्रवाई को लेकर विवाद बना रहता है। ऐसे में सलमान खान का बयान बलूच आंदोलन के समर्थकों के लिए सियासी ऑक्सीजन साबित हुआ है। कई अलगाववादी नेताओं ने उनके इस बयान का स्वागत किया और अभिनेता को धन्यवाद भी दिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान का यह बयान जानबूझकर दिया गया था या यह केवल बोलने में हुई चूक थी, लेकिन पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया ने निश्चित रूप से इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया है।

#सलमानखानविवाद | #BalochistanIssue | #PakistanPolitics | #IndiaKesariTV | #SalmanKhanControversy

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000