सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को करेंगे नशा मुक्त, धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए लाएंगे विधेयक: शाह – भारत केसरी टीवी

सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को करेंगे नशा मुक्त, धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए लाएंगे विधेयक: शाह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को करेंगे नशा मुक्त, धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए लाएंगे विधेयक: शाह*

Advertisement

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए शनिवार को कहा कि साल 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राज्य को दो साल के भीतर नशा मुक्त कर दिया जाएगा। जिले के गांव किल्ली चाहलां में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे धर्मपरिवर्तन को रोकने के लिए सरकार के पहले दो महीनों में ही धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा, “आज हम मोगा की पवित्र धरती पर पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने आए हैं। मैं यहां उपस्थित सभी नेताओं और विशेषकर युवा मित्रों को प्रणाम करता हूँ। आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत है, जिसकी आप सभी को बधाई।”

 

उन्होने कहा, “मैं उन महान गुरुओं को नमन करता हूँ जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व चल रहा है; उन्होंने मुगलों के आतंक से कश्मीरी पंडितों और धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कटा दिया। अगर वे न होते, तो आज भारत का स्वरूप कुछ और होता। मैं बाबा दीप सिंह जी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी नमन करता हूं।”

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब आज नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और जबरन धर्म परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रहा है। वर्तमान सरकार केवल दिल्ली के लिए एक ‘एटीएम’ बनकर रह गई है और विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाई, बजट बढ़ाया और करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया। उन्होंने कहा ” हम वादा करते हैं कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी, तो हम दो साल में नशा खत्म करेंगे और धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून लाएंगे। आइए, पंजाब के सम्मान के लिए कमल खिलाएं।”

 

शाह ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों के मन में एक उम्मीद जागी कि शायद अब वह दिन दूर नहीं, जब किसान को उसकी फसल का सही मोल मिलेगा, जब मांओं को अपने पुत्रों के नशे में खो जाने का डर नहीं सताएगा, और जब करतारपुर साहिब जैसे पावन स्थलों की सेवा और सम्मान और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा, “ मैं पंजाब की पूरी जनता से, माता-बहनों से, बुजुर्ग से आशीर्वाद मांगने आया हूं कि आप हमें आशीर्वाद दीजिए, अगर पंजाब को नशे से कोई मुक्त कर सकता है, तो वह हैं, नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी। ”

 

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों पर रोक लगाएगी। उन्होंने लोगों से भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवर्तन का वादा करके सत्ता में आयी थी। उन्होंने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूरे देश में जहां जहां जाना हो, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके साथ जाने के अलावा कुछ नहीं किया।

 

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 25 लाख नौकरियां का वादा किया था, चार महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया था, 16000 सरकारी दवाखाने बनाने का वादा,16 नये मेडिकल कॉलेज बनाने, खनन से 20 हजार करोड़ रुपये की आय बढ़ाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा, दंगा पीड़ितों को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था, इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

 

अमित शाह ने कहा कि ‘दिल्ली से चार सूबेदार’ आकर बैठे हैं और पंजाब का धन लूटकर दिल्ली ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार के शासन में आउटडोर विज्ञापन का घोटाला हुआ, अमृतसर स्मार्ट सिटी परियोजना का घोटाला हुआ, जालंधर की परियोजना में घोटाला हुआ, बरनाला ट्रक यूनियन की भूमि में घोटाला हुआ, पंचायत के धन का घोटाला हुआ, आंगनवाड़ी में पंजरी का घोटाला हुआ, 100 करोड़ से ज्यादा उगाही के केस कोर्ट में लंबी हैं और इन्होंने अपने चेहरे को दिखाने के लिए 800 करोड़ रुपये का विज्ञापन करने में खर्च कर दिए।

 

उन्होंने कहा कि आप की सरकार पंजाब का भला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में ही तीन सरपंचों की हत्या कर दी गयी। गैंगस्टर उगाही कर रहे हैं। पुलिस चौकी के अंदर ही कर्मचारियों की हत्या हो जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हीरोइन का कारोबार जो है, उसमें से आधा पंजाब में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप, कांग्रेस और अकाली दल की सरकारें तो पहले ही नशे को रोक नहीं पायी हैं। अगर कोई रोक सकता है, तो केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटाएंगे, हटा दी, आतंकवाद भी आज अंतिम सांसे गिन रहा है, हमने कहा था, देश को नक्सली मुक्त करेंगे जो बहुत जल्दी नक्सल मुक्त हो जाएगा।

 

संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा श्री कांशी राम के संबंध में दिए गए बयान पर तंज कसते हुए शाह ने कहा, “ राहुल बाबा ने कल कहा कि जवाहरलाल नेहरू होते तो कांशीराम जी मुख्यमंत्री होते।“ उन्होंने कहा, “बाबा आप कौन होते हैं अप्वॉइंट करने वाले, कांशीराम जी अपने आप में बड़े नेता थे और आपके वक्त अंबेडकर जी थे, नेहरू जी ने क्या किया, अंबेडकर जी को हराने का काम उन्होंने किया, लेकिन भाजपा की सरकार ने गुरु रविदास जी के नाम पर एयरपोर्ट बनाकर दलित समाज का सम्मान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को हंसाने वाला नहीं पंजाब को अच्छे से शासन करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल अमेरिका-भारत समझौते पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि 2017 में सत्ता में आने पर नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों को एमएसपी देना शुरू किया। सबसे ज्यादा एमएसपी पर खरीद करने का काम हमने किया। पूरे पंजाब के किसानों की गेहूं और धान भाजपा सरकार ने खरीदी और ऑनलाइन पेमेंट आज किसान के खाते में चला जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कृषि बजट 22000 करोड़ रुपए था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपए कर दिया और किसानों को सालाना छह हजार रुपए मिल रहे हैं।

 

शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सिख पंथ के लिए ढेर सारे काम किये और मोदी पर गुरु परंपरा की बड़ा कृपा है। गुरु तेग बहादुर जी का 350वां प्रकाश पर्व मोदी के कार्यकाल में आया। मोदी ने सभी पर्वों को राष्ट्रीय पर्व बनाकर कश्मीर से लेकर और द्वारका से लेकर कामाख्या तक गुरुओं का संदेश पहुंचाया। उन्होंने कहा कि दशम पिता के साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देते हुए बालवीर दिवस मनाया गया।

 

उन्होंने कहा कि सिख दंगों के दोषी कई नेताओं को जेल में डाला गया। दंगा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का काम मोदी सरकार ने किया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो सिख हिन्दू आये, उनको नागरिकता देने का काम किया। अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने पर तीन गुरु ग्रंथ साहिब को लाने का काम मोदी सरकार ने किया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाकर यात्रा की व्यवस्था की। हरमंदिर साहिब को एफसीआरआई रजिस्ट्रेशन कराया और लगंर पर जीएसटी हटाने का काम भी भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्री अकाल तख्त साहिब पर टेंक चढ़ा दिए।

 

कांग्रेस पार्टी के समय में ही आतंकवाद आया, उनके समय में ही सिख और हिंदुओं के बीच में झगड़ा चलाया1 उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास, पंजाब की शांति सिख हिंदू एकता के बगैर संभव ही नहीं है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, इकबाल सिंह लालपुरा, नरेंद्र रैना, मनोरंजन कालिया, विजय सापला, राणा गुरमीत सिंह, अमनजोत कौर, महारानी प्रणीत कौर और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मंच पर उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000