सरकार का बड़ा कदम: कामकाजी महिलाओं के लिए 152 नए क्रैच, भर्ती का ऐलान – भारत केसरी टीवी

सरकार का बड़ा कदम: कामकाजी महिलाओं के लिए 152 नए क्रैच, भर्ती का ऐलान

[मदन शर्मा]

Advertisement

*कामकाजी महिलाओं के लिए गुड न्यूज! हिमाचल में खुलेंगे 152 नए क्रैच, वर्कर-हैल्पर की होगी भर्ती*

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में कामकाजी महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 152 नए क्रैच (बाल देखभाल केंद्र) खोले जाएंगे। इन क्रैचों के माध्यम से छोटे बच्चों की देखभाल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिलाओं को रोजगार और अन्य कार्यों में सहूलियत मिलेगी। विभाग इन नए क्रैचों के संचालन के लिए जल्द ही वर्कर और हैल्पर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन क्रैच में नई भर्ती होगी।

Advertisement

इस दौरान सरकार ने पूर्व में खुले क्रैचों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत दी है। इसके तहत पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों की सेवाएं बरकरार रखी जाएंगी, यानि उन्हें ही दोबारा मौका दिया जाएगा, ताकि उनके अनुभव का लाभ बच्चों की देखभाल में मिल सके, लेकिन जो कर्मचारी पात्रता पूरी नहीं करेंगे, उन्हें हटाया जाएगा, उनकी जगह क्रैच में नई भर्ती की जाएगी। इस पहल से प्रदेश में बाल देखभाल सुविधाओं का विस्तार होगा और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी नियुक्तियां

हाल ही में सरकार ने संबंधित गाइडलाइंस जारी की थी। इसके तहत इनकी नियुक्तियां एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी। इस दौरान वर्कर को प्रति माह 6500 रुपए तथा हैल्पर्ज को 3500 रुपए दिए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000